
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी और ब्लैक मेलिंग करने वाले रैकेट को स्टेट साइबर क्राइम डिविजन ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव ने दी । आरोपियों की पहचान अभिषेक भार्गव, आकाश भार्गव उर्फ अमन और लकी भार्गव के रूप में हुई है । तीनों राजस्थान के निवासी हैं और आपस में भाई है । पुलिस को इनके कब्जे से 3. 49 लख रुपए नकद, 500 अमरीकी डॉलर, 29 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट और मोबाइल फोन के 38 खाली डिब्बे बरामद किए हैं। डी.जी.पी गौरव यादव ने बताया कि आरोपित इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे मेन प्लेटफार्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे और लोगों से संपर्क करते थे । वह अपने टारगेट को फसाने के लिए महिला जैसी आवाज निकालते थे। उसके लिए वह वॉइस चेंजिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वे लोगों की एआइ से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करते थे और फिर पैसे ठगते थे । स्पेशल डी.जी.पी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि यह मामला एक पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था । पीड़ित से 2023 से 2025 के बीच करीब 3.10 लाख रुपए की ठगी की गई थी, जब वे कनाडा में रह रही थी। उन्होंने बताया कि एस.पी जसपिंदर सिंह की निगरानी हेतु स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ अमनदीप सिंह के नेतृत्व में की गई जांच में पता चला कि आकाश भार्गव ने यह तरीका 2 साल पहले निकला था । जिसकी मदद से वे लोगों से पैसे ठगते थे । पूछताछ में पता चला है की आरोपियों ने करीब 40 लाख की ठगी की है। आरोपित ज्योतिषी और ग्रंथि का रूप लेकर भी पैसे ठगते थे । स्पेशल डी.जी.पी वी . नीरजा ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी निजी जानकारी किसी वेबसाइट पर शेयर ना करें और फ्रॉड कॉल से हमेशा अपना बचाव रखें ।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




