Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड चल रहे पूर्व डीआईजी पर ईडी ने कसा शिकंजा; जानिए कैसे, सिर्फ पीटीएन पर

भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड चल रहे पूर्व डीआईजी पर ईडी ने कसा शिकंजा; जानिए कैसे, सिर्फ पीटीएन पर 

 

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला सहित चंडीगढ़ में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीमें पूर्व डीआईजी के 11 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। यह छापेमारी भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।

जालंधर में दीप नगर में स्थित आवास पर ईडी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जा रही। यह छापेमारी नाभा और जालंधर के एक-एक ठिकानों पर, चंडीगढ़ के 2, लुधियाना के 5, पटियाला के 2 ठिकानों पर की गई है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

 

बताया जा रहा है कि दीप नगर में इस घर में उनके पिता एमएस भुल्लर रहते हैं। सुबह 7 गाड़ियों में ईडी की टीम में उनके घर पर करीब साढ़े 7 बजे पहुंची थी। ईडी की टीमों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं। भुल्लर पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (रोपड़ रेंज) के पद पर तैनात थे। उन्हें सीबीआई ने अक्तूबर 2025 में कबाड़ डीलर के शिकायत मांगने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया था।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल