
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:- में बीएसएनएल विभाग को बड़ा झटका लगा है, जहां करोड़ों रुपये की अंडरग्राउंड तारें चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत थाना नंबर 4 की पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने बेहद शातिर तरीके से जमीन में एक जगह खुदाई की और वहां से अंडरग्राउंड केबल को खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद लंबी दूरी तक तारों को चोरी कर लिया गया। इस घटना के चलते इलाके में बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं के फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद विभाग और पुलिस हरकत में आ गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएनएल अधिकारी नेटवर्क को जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस बड़े चोरी कांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












