Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम टास्क फोर्स की छापेमारी, भीख मांग रही बच्ची को छुड़ाया 📢

बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम टास्क फोर्स की छापेमारी, भीख मांग रही बच्ची को छुड़ाया 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 25 मार्च:

📰:-जिला स्तरीय बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम टास्क फोर्स द्वारा आज कपूरथला चौक में छापेमारी कर एक भीख मांग रही बच्ची को रेस्क्यू किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल भिक्षावृत्ति को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत 2.0’ के तहत और डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर यह चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान छुड़वाई गई बच्ची को डिवीजन नंबर 2 में डीडीआर दर्ज करवाकर बाल कल्याण समिति, जालंधर के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद समिति द्वारा बच्ची को चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स, जालंधर में आश्रय दिया गया।

उन्होंने कहा कि बच्ची के पुनर्वास और शिक्षा के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

रेस्क्यू टीम में लीगल कम प्रोबेशन अफसर संदीप कुमार, सोशल वर्कर तेनू बाला, काउंसलर सुनीता और डाटा एंट्री ऑपरेटर नवजोत कौर भी मौजूद थे।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल