Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बहन को जीजा की मार से बचाने की मिली ऐसी खतरनाक सजा… 📢

बहन को जीजा की मार से बचाने की मिली ऐसी खतरनाक सजा… 📢

 

विवाद के चलते जीजा ने कि साले की हत्या, मृतक बिहार का और आरोपी यूपी का रहने वाला

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के गांव पंडोरी में घरेलू विवाद के चलते जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। जीजा ने अपने साले की सोते वक्त गला घोंटकर हत्या की। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने जीजा की मां से अपनी बहन को बचाया। मृतक की पहचान राजाराम निवासी बिहार के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीजा राजकुमार उर्फ राज़ी के रूप में हुई है जो कि यूपी का रहने वाला है जो कि यूपी का रहने वाला है। राजकुमार की शादी कुछ महीने पहले निशा नाम की युवती से हुई थी। मृतक राजाराम निशा का मौसेरा भाई था। कुछ दिनों पहले निशा और राजकुमार की किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राजाराम बीच बचाव करने आया था। इस बात को लेकर आरोपी राजकुमार ने अपने साले राजाराम की हत्या कर दी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल