✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
120 फुटी रोड के पार्क से 25 नशीली गोलियां बरामद, सुनसान इलाके में चल रहा था अवैध काम।
📰:- जालंधर | 24 मार्च
जालंधर वेस्ट के 120 फुटी रोड स्थित एक सार्वजनिक पार्क में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया | आरोपी को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया, जिसके पास से तलाशी के दौरान करीब 20 से 25 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्क के सुनसान हिस्से में नशे का सेवन और सप्लाई का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 5 की टीम ने मौके पर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से लगभग 25 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी इन गोलियों का सेवन या सप्लाई करने के इरादे से पार्क में मौजूद था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई। इलाके के लोगों का कहना है कि रात के समय यह पार्क पूरी तरह सुनसान हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर नशेड़ी यहां इकट्ठा हो जाते हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोगों का पार्क में जाना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाया और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




