Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब विधानसभा में 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश, अप्रैल से शुरू होगी ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना📢

पंजाब विधानसभा में 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश, अप्रैल से शुरू होगी ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना📢

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में रविवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्ष 2026-27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किए गए इस बजट को उन्होंने मां और बेटियों को समर्पित किया।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि राज्य में ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना की शुरुआत अप्रैल से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सरकार का कहना है कि इस जनगणना के जरिए राज्य में नशे की स्थिति और लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का विस्तृत डेटा जुटाया जाएगा, जिससे भविष्य की नीतियां और योजनाएं अधिक प्रभावी तरीके से तैयार की जा सकें।

बजट कहां-कहां बांटा गया*:

खेल -कूद – 298 करोड़

युद्ध नशा विरुद्ध – 100 करोड 

जेल सुरक्षा – 535 करोड़ 

जंगलात -321 करोड़ 

मुख्यमंत्री सेहत योजना- 2000 करोड़ 

जब और स्किल विकास-287 करोड़ 

खेतों को फ्री बिजली-7715 करोड़ 

सहकारी समिति- 277 करोड़ 

आशीर्वाद स्कीम- 360 करोड़

फ्री बिजली सब्सिडी- 21438 करोड़ 

नहरी सिंचाई-2971 करोड़ 

रंगला पंजाब स्कीम-1070 करोड़ 

लोकल बॉडीज – 7363 करोड़ 

इंडस्ट्रीज- 5640 करोड़ 

खेती बाड़ी- 15377 करोड़

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल