Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाबी सिंगर की गाड़ी का पीछा कर फायरिंग, 140 की स्पीड पर गाड़ी भगाकर सिंगर ने बचाई अपनी जान 📢

पंजाबी सिंगर की गाड़ी का पीछा कर फायरिंग, 140 की स्पीड पर गाड़ी भगाकर सिंगर ने बचाई अपनी जान 📢

 

 

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

मशहूर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर कुछ अज्ञात हमलावारों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की । इस घटना को हमलावारों ने नवांशहर के पास अंजाम दिया।हमलावार काले रंग की गाड़ी में आए थे । हमलावारों से बचने के लिए वे 140 की स्पीड पर गाड़ी भगाकर पुलिस स्टेशन पहुंचे । पुलिस ने उनका घर भेजने की बजाय एक होटल में ठहरा दिया । इस घटना की जानकारी सिंगर राणा सहोता ने सोशल मीडिया पर दी। सिंगर ने बताया कि उनके लिए यह घटना बहुत ही ज्यादा डरावनी थी और वह अभी भी सदमे में हैं। पुलिस में सिंगर के बयानों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल