
सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-पंजाब में एक सुसाइड केस ने पूरे प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया, वेयरहाउस के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत अब सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि बड़े आरोपों और राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गई, परिवार का दावा है कि रंधावा को लगातार धमकियां मिल रही थीं और उन पर भारी दबाव बनाया जा रहा था। हालात इतने बिगड़ गए कि आखिरकार उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता और एक अन्य शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने साफ कह दिया, कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती,वे ,पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। उनका कहना है कि परिवार डर के साये में जी रहा था और बच्चों को भी सुरक्षित जगह भेजना पड़ा।
पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को खुलेआम धमकाया जा रहा था। “हमें खत्म कर दिया जाएगा” जैसी बातें सुनने को मिल रही थीं. उधर, इस केस को लेकर विपक्ष भी हमलावर हो गया है। चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, और सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अब सवाल ये है कि क्या ये मामला सिर्फ एक सुसाइड है या इसके पीछे कोई बड़ा दबाव और साजिश छिपी है? पुलिस की जांच और आने वाले कदम इस पूरे राज से पर्दा उठाएंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




