
फोटो इंटरनेट के सौजन्य se 📡
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📍जालंधर
📰:-जालंधर में एक युवक की मौत को लेकर मामला उलझ गया । युवक घर से आंखों की दवाई लेने निकला था, लेकिन बाद में उसकी लाश शहनाई पैलेस के पास संदिग्ध हालत में मिली। परिवार ने इस घटना को लूट के बाद हत्या बताया है, जबकि पुलिस इसे हादसा मान रही है।
मृतक की पहचान रोड मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह शनिवार शाम भार्गव कैंप इलाके में दवाई और चश्मा लेने गया था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस में शिकायत भी दी।
अगली सुबह परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर घायल हालत में पड़ा था। वीडियो देखकर परिवार ने उसकी पहचान विकास के रूप में की और तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
परिवार का कहना है कि विकास के साथ लूटपाट की गई और इसी दौरान उसकी जान ली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है।
थाना डिवीजन-5 की पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




