Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ परिवार का इकलौता बेटा, युवक को लहुलुहान कर मौके से चालक फरार 📢

दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ परिवार का इकलौता बेटा, युवक को लहुलुहान कर मौके से चालक फरार 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर के अर्बन एस्टेट एरिया में परिवार का इकलौता बेटा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार विशाल नामक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी तेज़ रफ्तार कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। हादसा करने के बाद चालक वहां मौके से फरार हो गया, मौजूद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद गवाहों का कहना था कि कार चालक बहुत ही तेज़ रफ़्तार में गाड़ी चला रहा था और उसने बहुत ज़ोर से बाइक को टक्कर मार दी और वहां से तेज़ गाड़ी भगाकर भाग गया।

 *परिजनों ने शव को रखकर पुलिस स्टेशन के सामने किया प्रदर्शन*

जब इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई तो मौके पर पहुंचकर परिजन शव को लेकर थाना 7 के बाहर पहुंचे और शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस वाले उन्हे मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर कर रहे थे। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। कुछ दिनों पहले ही उसकी एक बहन की शादी हुई थी। मृतक की मां और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। परिजनो के भारी हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 *पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर परिजनो को दिलाया आश्वासन*

मृतक की बहनों ने पुलिस से हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई , हंगामे के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और परिवार वालो को आश्वासन दिलाया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल