
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर में रोड साइड एरिया के पास ढाबे पर चाय पीते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राजा के तौर पर हुई है। ढाबे में मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने वहां पर आते ही चाय मांगी, चाय पीने के बाद युवक ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। उसे पानी पिलाया गया और वही बेंच पर लेटा दिया। 10 मिनट के अंदर- अंदर युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना 8 के एएसआई धर्मपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई पहचान पत्र ना मिलने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक के पास से एक पर्ची बरामद हुई है,जिस पर राजा लिखा हुआ था। वहां पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




