Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » डा.बी.आर अम्बेडकर जी के 136 वें जन्म दिवस को समर्पित किया विशाल नीला मार्च निकाला 📢

डा.बी.आर अम्बेडकर जी के 136 वें जन्म दिवस को समर्पित किया विशाल नीला मार्च निकाला 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

भीम राव युवा मोर्चा मिशन अम्बेडकर कपूरथला तथा भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब की और से शहरियां मोहल्ला कपूरथला से बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर चौक जालंधर तक हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल नीला मार्च भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के 136 वें जन्मदिवस को समर्पित किया गया। जिसका नेतृत्व पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल, प्रधान अमनदीप सहोता तथा दीपक तेलु ने किया। इस अवसर पर पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल ने कहा की भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीमराव अम्बेडकर जी, जिन्हें देश का महामानव, सिम्बल आफ नालेज का विश्व भर में खिताब प्राप्त है। जिनका लिखा हुआ भारत देश का सविधान जो सभी धर्मों, सभी जातियों के लोगों को समानता का अधिकार देता है। हमें गर्व है कि बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर जी महार जाति (वाल्मीकि) समाज में पैदा हुए, जिनके लिखे हुए संविधान से सारा देश चलता है। इसलिए आज भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अम्बेडकर जी के 136 वें जन्म दिवस पर शहरियां मोहल्ला कपूरथला से विशाल नीला मार्च स्कूटर मोटर साइकिल रैली के रूप में बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर चौक जालंधर तक निकाला और चौक में पहुंच कर सभी ने बाबा साहिब के चरणों में पुष्प मालाएं अर्पण कर बाबा साहिब को नमन किया। जिसमें हजारों की तादात में लोगों ने भाग लिया। इस नीला मार्च में शामिल अशोक भील, जतिंदर निक्का, राजीव गोरा, जिया लाल नाहर, सिंगर के.एस. मक्खन, सिकंदर खोसला, संदीप लक्की, गुलजार खोसला, वरिंदर नाहर, रवि दानव, अजु सभ्रवाल, राजू अंजन, जतिंदर सोनू, मन्नी सोंधी, चेतन नाहर, लिंकी बैंस, गौरव जीके, चेतन नाहर, लाडी गिल, बोबी सोंधी, विक्की गिल, रिंकू भट्टी, रमन गिल, गोगा गिल, काला पहलवान, अभि सभ्रवाल आदि शामिल हुए।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल