Jalandhar CIA Recovery के तहत दो अलग-अलग मामलों में नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोपियों पर कार्रवाई, पुलिस रिमांड में जारी पूछताछ।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के CIA स्टाफ ने नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 101.57 ग्राम हेरोइन, 3 अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
- पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत DCP (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCP (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी और ACP (डिटेक्टिव) अमरबीर सिंह की निगरानी में CIA स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
*101.57 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार*
- 2 जुलाई को लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने रणजीत सिंह निवासी नवां पिंड, कपूरथला और प्रकाश कौर उर्फ कालो निवासी गांव बूटा, कपूरथला को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना बस्ती बावा खेल में एफआईआर नंबर 164/2026 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
*3 पिस्टल और 6 कारतूस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार*
- इसी दिन गांधी कैंप मोड़ के पास CIA स्टाफ की दूसरी टीम ने शुभम, गौरव और अमित कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, एक अन्य .32 बोर पिस्टल तथा कुल 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-2 में एफआईआर नंबर 100/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
*पहले से दर्ज हैं केस*
- पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह के खिलाफ पहले से अपहरण, पॉक्सो, चोरी और फॉरेस्ट एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं प्रकाश कौर उर्फ कालो के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पहले भी दो मामले दर्ज हैं। जबकि शुभम, गौरव और अमित कुमार के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
- फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों व आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











