फोलड़ीवाल रोड की ओर सुबह करीब 5:45 बजे हुआ हादसा, कार में अकेला सवार था चालक
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर हाइट्स के नजदीक फोलड़ीवाल रोड की ओर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:45 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
- जानकारी के मुताबिक कार आग की लपटों में घिरने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
- जानकारी के अनुसार कार में केवल एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
- फिलहाल मृतक की पहचान और आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











