Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ प्लंबर गिरफ्तार 📢

जालंधर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ प्लंबर गिरफ्तार 📢

एआइजी जगजीत सिंह सरोआ

जल्दी अमीर बनने की चाह में चुना नशा तस्करी का रास्ता, पूछताछ में कई अहम खुलासे

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जालंधर में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को करीब 1 किलो 36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से प्लंबर है और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाह में नशा तस्करी के धंधे में उतर गया। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ गिंदी के रूप में हुई है, जो थाना मेहतपुर के अधीन गांव क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, ANTF टीम ने उसे सिद्धवां बेट से मेहतपुर रोड पर स्थित एक ढाबे के पास दबोचा। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर की गई, जिसमें पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को काबू किया।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि ज्यादा कमाई के लालच ने उसे इस अवैध काम की ओर धकेला। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

 

इस मामले में संबंधित थाना में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल