🔷 “एक शाम भगवान शिव के नाम” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी होंगे शामिल, 13 जून शाम 6:30 बजे साईं दास स्कूल ग्राउंड में होगा आयोजन।
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर, 11 जून
- 📰:-शहर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में 13 जून को “एक शाम भगवान शिव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
- कार्यक्रम की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली ने जालंधर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भगवान शिव के भक्तों और विभिन्न हिंदू संगठनों के सहयोग से कराया जा रहा है।
- दीपक बाली के अनुसार, कार्यक्रम 13 जून की शाम 6:30 बजे साईं दास स्कूल ग्राउंड में शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
- उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, चंदन ग्रेवाल, हिंदू संगठन के प्रधान विजय शर्मा, मेयर विनीत धीर सहित आम आदमी पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- इस दौरान आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव की भक्ति संध्या का हिस्सा बनने की अपील की।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













