
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के न्यू हरदेव नगर में कई दिनों से सीवरेज बंद होने को लेकर लोगों ने नगर निगम के खिलाफ भारी रोष जताया है। जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि करीब पिछले चार-पांच दिनों से सीवरेज जाम होने करके सड़कों पर गंदा पानी बहता जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार निगम अधिकारियों को की पर इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने इसकी शिकायत मेयर विनीत धीर तक को भी की, पर तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । मोहल्ला निवासियों के अनुसार करीब 15 साल पुराने मोहल्ले में सीवरेज पाइप लगे हुए हैं। मोहल्ले में गंदा पानी जमा होने के करीब के कई बीमारियों के फैलने का भी डर है। लोग निगम को शिकायत करके परेशान आ चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। निगम से दुखी होकर लोगों में काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




