
शिवम ,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के बस्ती शेख ,कोट मोहल्ला के इलाके में मंगलवार शाम गौतम नामक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।परिवार का आरोप है की मालिक द्वारा लगाए गए झूठे आरोप से तंग आकर यह कदम उठाया । पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर परिवार वालों ने रविदास चौक के पास गौतम के शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया, जिसके कारण वहां लंबा जाम लग गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौतम के परिजनों को समझाया और जाम को हटवाया। गौतम के परिजनों ने पुलिस वालों से इंसाफ की मांग की और कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह धारणा ऐसे ही चलेगा। वही एसीपी आतिश भाटिया का कहना है कि परिजनों को गलतफहमी हुई है। पुलिस अपनी बनती कार्रवाई कर रही है। वहीं इलाके के पार्षद का कहना है कि मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है ,जांच के लिए उन्होंने समय मांगा है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




