
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में महिला की बालियां छीन कर फरार हो रहे लूटेरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया और दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने लुटेरे को पकड़ कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर की ओर जा रही थी तभी बाइक पर आए लुटेरों ने उनकी बालियां निकाल कर भागने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, तेज रफ्तार होने के कारण लुटेरे बाइक से गिर गए जिनमें से एक लुटेरे को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया और दूसरा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में ले लिया, ओर उसके पास से मिली बाइक भी जब्त कर थाने ले गए। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




