
✍️ सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर, 23 मार्च 2026:
कमिश्नरेट पुलिस वाहन चोरी करने वाले तीन नाबालिगों और उनके साथी को गिरफ्तार किया है। जालंधर के अंतर्गत थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी की पहचान विनोद उर्फ कालू पुत्र रोशन लाल, निवासी लाहौर नांगल, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 21 साल 3 महीने बताई गई है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की पहचान पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की क्योंकि तीनों नाबालिग थे। इस संबंध में मुकदमा थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया गया है। बरामदगी के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया|
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले थाना डिवीजन नंबर 7, कमिश्नरेट जालंधर में दर्ज है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उनके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




