Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 25 नशीली गोलियां बरामद 📢

जालंधर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 25 नशीली गोलियां बरामद 📢

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर के बिलगा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद उर्फ ताजू के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को 25 नशीली गोलियां बरामद हुई है। सब -इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह खेहरा ने बताया कि यह कार्रवाई असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत है। उनका कहना था कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल