
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के बीएसएफ चौक के पास एक अत्यधिक ऊंचाई वाला ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे वहां लंबा जाम लग गया । तारों के गिरने से वहां अफरा – तफरी मच गई और वहां सारा काम ठप हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स और बिजली विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तारों को पासे किया और 1 घंटे लगे लंबे जाम को हटवाया । ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि जैसे ही वह खंभे से टकराया तो सारी तारे टूट कर नीचे गिर गई । ट्रक के ऊपर बहुत सारा सामान था। खंबे की तारे गिरने से लोगों में अफरा तफरी मच गई थी। तारों में करंट की वजह से बड़ा हादसा होने का डर था । सूचना मिलने ही मौके पर पहुंच कर सड़क सुरक्षा फोर्स और बिजली विभाग की टीम ने तारे तुरंत पासे की और बड़ा हादसा होने से बचाया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । जानकारी देते हुए हरकीरत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की गलती से सरकारी संपत्ति का बहुत नुकसान हुआ है । इस घटना की पूरी तकनीकी से जांच की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




