
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर में डिप्स स्कूल के मालिक तरविंदर राजू की कोठी पर पुलिस ने रेड कर उन्हें साथ ले लिया। तरविंदर राजू को पुलिस ने जलालाबाद में जमीनी विवाद में पूछताछ को लेकर थाने में लेकर गई है। इस मामले में कारोबारी बिट्टू मक्कड़ का भी इस जमीन को लेकर ताल्लुक होने का भी मामला सामने आया है। पुलिस ने सुबह 5 बजे स्कूल मालिक को उसके घर से उठाया था। यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज एक कथित धोखाधड़ी के मामले के संबंध में की गई है। जानकारी के अनुसार, संबंधित एफआईआर के आधार पर फाजिल्का पुलिस की टीम जालंधर पहुंची और राजू को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई। डीएसपी जलालाबाद के मुताबिक, मामले में आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए राजू से पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि फाजिल्का पुलिस राजू को पूछताछ के लिए साथ ले गई है और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




