Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में गैस महंगाई पर AAP का प्रदर्शन, ₹1000 बढ़ोतरी का विरोध। 📢

जालंधर में गैस महंगाई पर AAP का प्रदर्शन, ₹1000 बढ़ोतरी का विरोध। 📢

श्री राम चौक पर सिलेंडर लेकर प्रदर्शन, व्यापारियों और गृहिणियों पर बढ़ते बोझ का मुद्दा उठाया

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने विरोध प्रदर्शन किया। श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) पर पार्टी के ट्रेड विंग और महिला विंग के कार्यकर्ता सिलेंडर लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
  • प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिलेंडर के दामों में अचानक आई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।
  • AAP के व्यापारिक संगठन (जालंधर शहरी) के जिला अध्यक्ष इंदरवंश सिंह चड्डा ने कहा कि गैस की कीमतों में इजाफे ने घरेलू बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। खासतौर पर छोटे दुकानदारों, हलवाइयों और होटल-ढाबा संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा आर्थिक दबाव बनकर सामने आई है।
  • पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कीमतों में कमी नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहले कभी नहीं देखी गई, जिससे आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है और इसका बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल