
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में हो रही कथित धोखाधड़ी और गैस कब मिलने की शिकायतों को लेकर उपभोक्ताओं ने भारी रोष जताया है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है होम डिलीवरी करने वक्त वह आधी गैस निकाल लेते हैं। जब इनके खिलाफ शिकायत करो तो वह कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। लोगों को कम गैस और धोखाधड़ी तथा कनेक्शन काटने की धमकी कि शिकायतें अधिक आ रही हैं। 25 दिन में होम डिलीवरी के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों की गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




