
सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर,17 मार्च: जालंधर में नशे के खिलाफ चल रहे मिशन के तहत क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को उस समय काबू किया गया जब वे कार में सवार होकर जा रहे थे। तलाशी के दौरान कार (नंबर PB10-KA-0452) से भारी मात्रा में अफीम और नकदी बरामद हुई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7, जालंधर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासियों के रूप में हुई, जिनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिलने की संभावना है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




