Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में क्यों भड़के ठेका कर्मचारी? जानिए पूरा मामला 📢

जालंधर में क्यों भड़के ठेका कर्मचारी? जानिए पूरा मामला 📢

 

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर में आज रोडवेज, पनबस और PRTC के ठेका कर्मचारियों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया, डिपो के बाहर इकट्ठा होकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की.

असल में ये पूरा मामला एक डीएम की आत्महत्या से जुड़ा बताया जा रहा है, कर्मचारियों का कहना है कि वो काफी समय से दबाव में थे, और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया. इस घटना के बाद से ही कर्मचारियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.

यूनियन के नेता चन्नन सिंह ने भी साफ कहा कि ये सिर्फ एक इंसान का मामला नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम में कहीं न कहीं गड़बड़ी है, उन्होंने परिवहन मंत्री पर भी सवाल उठाए और जांच की मांग की.

साथ ही, कर्मचारियों ने “किलोमीटर स्कीम” को लेकर भी विरोध जताया. उनका कहना है कि इस स्कीम से प्राइवेट लोगों को फायदा हो रहा है, जबकि सरकारी कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए, नई कैडर पॉलिसी लागू हो और जो भी गड़बड़ियां हैं, उन्हें ठीक किया जाए. उनका ये भी कहना है कि कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकला.

अगर जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में ये विरोध और बढ़ सकता है.|

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल