Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में कार-स्कूटी की टक्कर के बाद बवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में कार-स्कूटी की टक्कर के बाद बवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सड़क हादसे के बाद दोनों पक्षों में हुआ विवाद, बीच सड़क मारपीट से मची अफरा-तफरी; लोगों ने कराया बचाव

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर में एक सड़क हादसे के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार और स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

जानकारी के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद दोनों पक्ष सड़क पर ही आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

बीच सड़क हो रही मारपीट को देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के बयान सामने आने का इंतजार है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल