Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पुलिस ने रुकवाई तैयारियां, बीजेपी नेताओं ने लगाया धरना; मंदिर कमेटी बोली- सड़क पर भी करेंगे कीर्तन

 जालंधर। पंजाब

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली बालाजी चौकी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। साईं दास स्कूल ग्राउंड में बुधवार रात चल रही कार्यक्रम की तैयारियों को पुलिस ने अचानक रुकवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम बंद करवा दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के शामिल होने की घोषणा की गई थी।
  • पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता शीतल अंगुराल, केडी भंडारी और मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हिंदुओं की आस्था से जुड़े कार्यक्रम को जानबूझकर रोका जा रहा है।

 *सड़क पर बैठकर किया कीर्तन, लगाया धरना:-* 

  • गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मंदिर कमेटी सदस्य और स्थानीय लोग साईं दास स्कूल ग्राउंड के बाहर जमा हो गए। लोगों ने सड़क पर धरना लगाकर हनुमान चालीसा और कीर्तन शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने पहुंचे, लेकिन धरना जारी रहा।
  • मंदिर कमेटी ने साफ कहा कि अगर ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई तो सड़क पर ही बालाजी का गुणगान किया जाएगा। कमेटी सदस्यों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम करना है।

 *बीजेपी नेताओं ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप:-*

  • भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि लाखों लोगों की आस्था श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से जुड़ी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फायर ब्रिगेड, नगर निगम और बिजली विभाग समेत अन्य विभागों की मंजूरियां मौजूद हैं, तो पुलिस किस दबाव में कार्यक्रम रोक रही है।
  • अंगुराल ने आरोप लगाया कि सरकार अपने “चहेते नेताओं” को खुश करने के लिए हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रही है। उन्होंने कहा कि धर्म के मामले में वह पीछे नहीं हटेंगे और हर हाल में कार्यक्रम करवाया जाएगा।
  • वहीं भाजपा नेता केडी भंडारी ने दावा किया कि पुलिस कमिश्नर से बातचीत में उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया मित्तल के खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला देकर कार्यक्रम रोकने की कोशिश की जा रही है।
  • अंगुराल ने आरोप लगाया कि सरकार अपने “चहेते नेताओं” को खुश करने के लिए हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रही है। उन्होंने कहा कि धर्म के मामले में वह पीछे नहीं हटेंगे और हर हाल में कार्यक्रम करवाया जाएगा।
  • वहीं भाजपा नेता केडी भंडारी ने दावा किया कि पुलिस कमिश्नर से बातचीत में उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया मित्तल के खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला देकर कार्यक्रम रोकने की कोशिश की जा रही है।

 *पुलिस बोली- कार्यक्रम की परमिशन नहीं:-*

  • ADCP-1 आकृषि जैन ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जरूरी पुलिस परमिशन नहीं ली गई है, इसलिए आयोजन करने से मना किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है और बिना अनुमति किसी भी बड़े आयोजन की इजाजत नहीं दी जा सकती।

 

 *कन्हैया मित्तल को लेकर पहले भी हो चुका विवाद:-*

  • कन्हैया मित्तल का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। सितंबर 2024 में उनके कुछ बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर खुलकर बात की थी। उनके बयानों का कुछ ईसाई संगठनों ने विरोध किया था और उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगाए गए थे।
  • अब जालंधर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी कुछ ईसाई संगठनों ने विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर कार्यक्रम रद्द करने की मांग की गई है। पोस्टर में दावा किया गया है कि कन्हैया मित्तल के खिलाफ पहले से FIR दर्ज है और उनके कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।

 

 *तनाव के बीच फिर शुरू हुआ डेकोरेशन का काम:-*

  • विवाद और धरने के बीच गुरुवार सुबह कार्यक्रम स्थल पर दोबारा डेकोरेशन का काम शुरू हो गया। ग्राउंड में कन्हैया मित्तल के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं और आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम तय समय शाम साढ़े छह बजे ही होगा।
  • फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल