
सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चहेडू़ पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक दृश्य तब सामने आया जब युवक की मदद करने की जगह लोग वहां तमाशा देख रहे थे। जानकारी देते हुए राहगीर अमनदीप ने बताया कि वे ब्यास जा रहा था उसने युवक को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए देखा तो उसने अपनी बाइक रोक कर उसकी मदद की, पर युवक ने तब तक दम तोड़ दिया था। मृतक युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है जो कि इंडियन ऑयल कंपनी में काम करता था। इस हादसे के बारे में कंपनी और परिजनों को सूचित कर दिया गया । घटना की जानकारी मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले जाया गया फिर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। पुलिस का कहना था कि उन्हें शक है कि कार चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसके शव को कुचल दिया गया । पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




