Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मोबाइलों सहित दो युवक गिरफ्तार 📢

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मोबाइलों सहित दो युवक गिरफ्तार 📢

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर आईपीएस के निर्देशों अनुसार, एसपी आकृषी जैन और एसीपी अशोक मीणा की देखरेख में थाना डिवीजन नंबर 8 की टीम को उसे समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब 21 मार्च शनिवार को एसआई जगदीश लाल अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली थी कि हरदीप सिंह उर्फ तूफान और संदीप कुमार उर्फ विशाल अपनी चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रहे हैं, सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, चार चोरी के मोबाइल फोन और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। 22 मार्च रविवार को पूछताछ में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 15 और चोरी के मोबाइल फोन तथा एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है की दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में चोरियां करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दोनों रुपए को कोर्ट में पेश कर निर्माण हासिल किया है। आरोपियों से रिमांड में पूछताछ कर इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जाएगा और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल