Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » *जालंधर देहात पुलिस द्वारा हत्या मामले की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार* 📢

*जालंधर देहात पुलिस द्वारा हत्या मामले की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार* 📢

*कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर देहाती*

 

*घर के बाहर दफनाया हुआ शव बरामद*

 

📍 *जालंधर, 02 अप्रैल 2026*

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-स.हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर देहात के दिशा-निर्देशों के अनुसार जालंधर देहात पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विनीत अहिलावत, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक (तफ्तीश) तथा ऊंकार सिंह बराड़, उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन नकोदर के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी थाना सदर नकोदर की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आधुनिक एवं तकनीकी तरीकों से आरोपी गुरदेव सिंह को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए ऊंकार सिंह बराड़ ने बताया कि दिनांक 01.04.2026 को अमनप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां, थाना शाहकोट, जिला जालंधर द्वारा शिकायत दी गई कि उसका चाचा अमरजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष, जो करीब 20 वर्षों से गुरदेव सिंह के साथ काम कर रहा था, नवंबर 2025 से घर नहीं आया। शक के आधार पर गुरदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 63 दिनांक 01.04.2026 अंतर्गत धारा 103, 238 BNS थाना सदर नकोदर में दर्ज किया गया।

 

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दिनांक 13.11.2025 को अमरजीत सिंह की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से अपने घर में बाथरूम के पास लगभग 5-6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर प्लास्टिक के बोरे में डालकर दफना दिया।

 

आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री पवनदीप सिंह की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर गांव गांधरा स्थित उसके घर में बाथरूम के पास खुदाई कर मृतक अमरजीत सिंह का दफनाया हुआ शव बरामद किया। इस दौरान गांव गांधरा तथा मलसियां पट्टी अकालपुर की पंचायतें भी मौके पर मौजूद थीं।

 

शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा तथा मृतक के डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले की और गहनता से जांच की जा सके।

 

*मृतक का विवरण:*

1. अमरजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां, थाना शाहकोट, जिला जालंधर (उम्र लगभग 45 वर्ष)

 

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. गुरदेव सिंह पुत्र गहल सिंह निवासी गांव पच्छाड़िया, थाना महितपुर, जिला जालंधर, हाल निवासी गांव गांधरा, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल