Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के सिविल अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप, बचाव में परिजनों पर भी किया हमला 📢

जालंधर के सिविल अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप, बचाव में परिजनों पर भी किया हमला 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के सिविल अस्पताल में युवती से छेड़खानी करने और उनके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला संतोषी नगर में महिला से छेड़खानी करने से शुरू हुआ था । जब युवती के पिता उन्हें रोकने आए तो उन पर भी उन्होंने हमला कर दिया। जब वह सिविल अस्पताल में उपचार के लिए और मेडिकल करवाने आए तो दूसरा गुट पहले से ही मौजूद था। उन्हें देखकर दूसरे गुट ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई युवतियां से उन्होंने छेड़खानी की और उनके कपड़े फाड़ डालें। 

 *पीड़ितों ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए* 

पीड़ित युवतियों ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस वालों को पैसे देकर उनसे मिलीभगत कर ली। पीड़ित की सहेली ने कहा कि पुलिस ने उनके डंडे मारे और उन्हें दूसरे थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा।

 *सिविल में कोई झगड़ा नहीं- एसआई* 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना नंबर 4 से एसआई सुखवंत सिंह ने कहा कि पुणे सिविल अस्पताल से डॉक्टर का फोन आया था कि दो गुट एमएलआर कटवाने के लिए आए हैं और वह हंगामा कर रहे हैं। जब वह पहुंचे तो वहां पर कोई झगड़ा नहीं हो रहा था।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल