Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने गीता कॉलोनी में 45.30 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की📢

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने गीता कॉलोनी में 45.30 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की📢

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन 

कहा, विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही पंजाब सरकार

जालंधर, 18 मार्च: शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज स्थानीय वार्ड नंबर 51 की गीता कॉलोनी में 45.30 लाख रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई।

इस मौके पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लोगों को बढिया सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले दिन से राज्य के विकास और लोगों की भलाई को प्राथमिकता दी है और इसे ध्यान में रखते हुए कई लोक-हितैषी निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में कई अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।

 

श्री भगत ने कहा कि इन सड़कों के बनने से जहां इलाके के लोगों की प्रमुख मांग पूरी होगी, वही यहां से गुजरने वालों के लिए आवागमन भी सुगम हो जाएगा। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को सड़कों के निर्माण काम निर्धारित मानदंडों के अनुसार और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इस मौके पर वार्ड इंचार्ज प्रवीण गोरिया और अन्य इलाका वासियों ने सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इससे इलाका वासियों को काफी राहत मिलेगी।

 

इस मौके पर आप नेता सुभाष गोरिया, काउंसलर राज कुमार राजू, सतनाम कलेर, आशा धमाटिया, दीपक भगत, आशा डोगरा, सोनिया भगत, विकास सोनू, सनी विज, के.एन. भट्टी, संध्या, केवल सिंह गिल, शिव भगत, जोगिंदर भगत, भूषण भगत, शुभम स्वालिया, रिंकू भगत, जसवीर कौर, रविंदर रवी सहित बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल