सितारों की बात पीटीएन रिपोर्टर के साथ
सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
अपने रिश्तों को कारोबारी सहयोगियो, मित्रों आदि को दृष्टि विगत न करें. यही भविष्य में आपकी पहचान का मार्ग और साधन बनेंगे. अपने स्वभाव पर काबू रखना सीखें. आधी दुनिया अर्थात अपनी जिंदगी में जुड़ने वाली महिलाओं के प्रति आदर सूचक भाव रखें. महिलाएं बुध ओर शुक्र की स्वामिनी होती हैं. आपसी प्रेम भाव न रखने से आपके आस पास शत्रु भाव वाले लोग बढ़ेंगे. आपकी यह राशि बड़ी गंभीर मुद्रा को बनाए रखना चाहती है. मिलने वाले लोगों से हमेशा प्रेम से मिलें. जिंदगी भर लाभ मिलने का योग बना रहेगा.
कल हम करेंगे कन्या राशि की बात.
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












