Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल का रोमांच आज से, नहीं होगी ओपनिंग सैरैमनी 📢

आईपीएल का रोमांच आज से, नहीं होगी ओपनिंग सैरैमनी 📢

फोटो इंटरनेट के माध्यम से

 

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-भारत की सबसे तगड़ी और अहम लीग टाटा आईपीएल का रोमांच आज से शुरू होगा, जिसमें 10 टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। इस लीग में भारतीय खिलाड़ी एक दूसरे से मुकाबले में भिड़ेंगे। पिछली बार की विजेता आरसीबी का मुकाबला आज ऑरेंज आर्मी सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जो कि अपने नए कप्तान के साथ लीग में खेलने के लिए आ रही है, हैदराबाद के पूर्व कप्तान पैट कमिंस शुरुआती आईपीएल के चरण में कप्तानी नहीं करेंगे जिसमें उनकी जगह इशान किशन लेंगे, पैट सभी मुकाबलों मैं खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी पिछले साल खिताब जीतकर पूरे जोश ओर मोमेंटम के साथ इस आईपीएल में अपना खिताब बचाने उतरेगी, जबकि ईशान की कप्तानी वाली हैदराबाद 9 साल बाद अपने खिताब को वापस लाने के लिए उतरेगी। आरसीबी की ओर से खतरनाक हेज़लवुड शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जबकि तेज गेंदबाज नुवान थुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल होने की वजह से आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों के लिए बाहर हो गए हैं चार-पांच दिन बाद मैं फिर से फिटनेस टेस्ट करने का मौका मिलेगा, जिसमें पता लग जाएगा कि वह आरसीबी के लिए खेलेंगे कि नहीं। आरसीबी को यह दो बड़े झटके लगे हैं। आरसीबी की बैटिंग फॉर्म बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है आज के मैच में, दूसरी ओर ईशान की हैदराबाद भी मैच जितने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आरसीबी कि पिछले साल खिताब जीतने के बाद हुई विजय रैली में भीड़ भाड़ ज्यादा होने की वजह से 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी नहीं करवाई जाएगी जबकि आईपीएल के फाइनल मैच में समापन सेरेमनी होगी। आईपीएल का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत आज शाम 5:30 बजे होगी और 7:30 बजे लाइव मैच खेला जाएगा। आईपीएल के बाद होने से पहले ही सभी टीमों के कुछ अहम खिलाड़ी इंजरी के चलते बाहर हो गए और कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया। उनकी रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया गया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल