Home » जनरल » अलविदा एक गीत, अलविदा एक संगीत, अलविदा आशा, अलविदा संगीत की महारानी…🙏🏻

अलविदा एक गीत, अलविदा एक संगीत, अलविदा आशा, अलविदा संगीत की महारानी…🙏🏻

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, महाराष्ट्र के सीएम भी पहुंचे मुंबई

कई बड़ी हस्तियों ने जताया शोक

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-संगीत की महारानी, सुरों की मल्लिका आशा भोंसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके बेटे आनंद भोंसले ने दी। उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट और मल्टीप्ल ऑर्गन फैलियर की वजह से हुई। उनके अस्पताल में दाखिल होने की जानकारी उनकी पोत्री जनाई भोंसले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सांझा की। आशा जी ने करीब 12500 गाने अलग-अलग भाषाओं में गाए हैं। उनकी मृत्यु की खबर से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी देते हुए आशा जी के बेटे आनंद ने बताया की आशा ताई का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को शाम 4:00 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे आशा ताकि घर पर उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। 3:00 बजे तक अंतिम दर्शन के बाद शाम 4:00 बजे शिवाजी पार्क में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

*प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर जताया शोक*

आशा जी के निधन की खबर पर सारा देश शोक में डूबा हुआ है। उनके निधन पर कई बड़े लीडर्स, फिल्मी एक्टर्स और क्रिकेटर्स ने ट्वीट कर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर पोस्ट साझा की। उन्होंने शोक जताते हुए लिखा कि उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। वह भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक थी। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समुद किया और दुनिया भर में अंगद लोगों के दिलों को छुआ। चाहे उनके दिल को छू लेने वाली धोने हो या उनकी जोशीली रचनाएं उनकी आवाज में एक सदाबहार चमक थी उनके साथ हुई मुलाकातों को मैं हमेशा संभाल कर रखूंगा। उनके परिवार पर संस्कार संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं वह आने वाली वीडियो को प्रेरित करती रहेगी और उनके जीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।

पीएम के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर शोक जताया। उनके अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां और सिंगर्स ने ट्वीट किया और क्यों के ग्रह स्थान पर पहुंचे। कई बॉलीवुड हस्तियां जैसे राजपाल यादव, रवीना टंडन, विद्या बालन, हेमा मालिनी, विवेक ओबेरॉय सहित कई हस्तियों ने शोक जताया। कई बड़े सिंगर्स ए आर रहमान, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

*क्रिकेटर्स ने अपने आईपीएल मैच में आशा जी की याद में रखा 2 मिनट का मौन*

आशा जी के निधन पर क्रिकेटर्स ने अपने आरसीबी और मुंबई मैच शुरू होने से पहले 2 मिनट का मौन रखा। सभी ने उनको 2 मिनट आंखें बंद करके नम आंखों से याद किया। क्रिकेटर युवराज सिंह, हर्षा भोगले, कपिल देव सहित कई महान क्रिकेटरों ने ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया।

*महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पहुंचे आशा जी के निवास पर*

_महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके ग्रह निवास पर पहुंचकर शोक जताया ओर उनका आखरी विदाई दी।

*आशा जी की लेगेसी को हमेशा किया जाएगा याद*

आशा जी ने चाहे दुनिया को अलविदा कह दिया पर वह दुनिया के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। उनके गाने हमेशा सबके दिलों में रहेंगे। उनके फैंस की उनके निवास के बाहर भीड़ लग चुकी है। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4:00 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल