Valmiki Ashram Election: 5 साल के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के साथ मैदान में मौजूदा चेयरमैन विपन सभरवाल, समाज के कई प्रमुख चेहरों के बीच मुकाबला
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर,9 अगस्त 2026: पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के शक्ति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रबंधकीय कमेटी (ट्रस्ट) के चुनाव को लेकर आज माहौल पूरी तरह चुनावी बना हुआ है। आश्रम की कमेटी के लिए आज मतदान प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जिसमें कई प्रमुख दावेदार अपनी टीमों के साथ मैदान में हैं।
- मौजूदा चेयरमैन विपन सभरवाल एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने पिछले करीब 5 वर्षों के कार्यकाल में आश्रम में करवाए गए विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बनाया। इनमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का निर्माण, सतगुरु ज्ञाननाथ महाराज जी के नाम पर लाइब्रेरी की स्थापना और मेडिकल कैंपों का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
- चुनाव में विपन सभरवाल के समर्थन में राजीव गोरा समेत कई लोगों द्वारा उनके कार्यकाल के विकास कार्यों की सराहना की गई है। वहीं दूसरी ओर चुनाव को लेकर अन्य दावेदार और उनकी टीमें भी सक्रिय हैं।
- चुनाव से जुड़े प्रमुख नामों में चेतन हांडा, सन्नी कल्याण, ननी गिल, मनु गिल, वंश गिल, सुभाष सोंधी, जतिंदर निक्का, लिंकी बैंस, राजू खोसला, गौरव खोसला, विक्की गिल, दीपक तेलू, अभि सभरवाल, सागर कल्याण, मनीष कुमार पदम और मनीष राजपूत शामिल हैं।
- वहीं सुरिंदर कल्याण, जो वाल्मीकि एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी बताए जा रहे हैं और हर बार आश्रम की प्रबंधकीय कमेटी के चुनाव करवाने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका रहती है।
- आज होने वाले मतदान के बाद सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर रहेंगी। किसे आश्रम की प्रबंधकीय कमेटी की जिम्मेदारी मिलती है और कौन-कौन से चेहरे नई कमेटी में शामिल होते हैं, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद होगा।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













