Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » UPI टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ फूंका पुतला 📢

UPI टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ फूंका पुतला 📢

UPI Tax के मुद्दे पर जालंधर में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला फूंका और कथित टैक्स वापस लेने की मांग की।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: कांग्रेस पार्टी की ओर से आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ UPI टैक्स के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर टैक्स लगाने का फैसला आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज के समय में बिजली के बिल, स्कूल फीस, दवाइयां, राशन और दुकानों के लेन-देन सहित कई तरह के भुगतान ₹2,000 से अधिक होते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करती है, वहीं दूसरी ओर डिजिटल लेन-देन पर टैक्स लगाने की बात की जा रही है। उन्होंने इसे आम लोगों, छोटे दुकानदारों, किसानों और मजदूरों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए इस फैसले को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस की ओर से मांग की गई कि ₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स लगाने संबंधी फैसला वापस लिया जाए और आम जनता को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जाए। नेताओं ने महंगाई, नोटबंदी, कोरोना महामारी और GST को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि UPI टैक्स संबंधी फैसला जल्द से जल्द वापस लिया जाए। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, पवन कुमार, गुरविंदर पाल सिंह बंटी नीलकंठ, प्रेम नाथ दकोहा, रविश राज शर्मा, प्रभदयाल भगत, जगदीप सिंह सोनू संधर, सोम राज सोमी, राजेश जिंदल, अमन धन्नोवाली, सुनील कुमार, रमेश कुमार, हरदीप सिंह, मनजीत सिंह सिमरण, अशोक हंस, सरबजीत मन्ना, मनमोहन बंगा, जतिंदर जोनी, सतपाल मिक्का, राजीव गिल, करण वर्मा, अश्वनी शर्मा, कुलदीप शर्मा, हामिद मसीह, आलम, विनोद खन्ना, हैदर, सुभाष ढल्ल, गुलशन मिड्डा और यशपाल सफरी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल