Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » t20 वर्ल्ड कप स्टार इशान किशन पहुंचे जालंधर, कांग्रेस नेताओं ने किया भरपूर स्वागत📢

t20 वर्ल्ड कप स्टार इशान किशन पहुंचे जालंधर, कांग्रेस नेताओं ने किया भरपूर स्वागत📢

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन

वर्ल्ड कप विजेता ईशान किशन सोमवार को जालंधर पहुंचे जहां कांग्रेस नेता अश्वनी भल्ला ने उनका भरपूर स्वागत किया। ईशान ने भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल मैच में भारतीय टीम को जिताने में भी उनका अहम योगदान रहा था। इस दौरान कांग्रेस नेता अश्विनी भल्ला के साथ मुख्य तौर पर निखिल व लविश ओबेरॉय भी मौजूद रहे। बता दें कि इशान किशन कि जिंदगी एक फोन कॉल से बदल गई थी। ईशान की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री होने से पहले उन्हें फोन कॉल आया था जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे बातचीत की थी। ईशान ने सूर्य कुमार को उनके ऊपर विश्वास रखने को कहा। ईशान ने इस वर्ल्ड कप में कोहराम मचा दिया था। उन्होंने तूफानी पारी खेलकर हर मैच में अपना योगदान दिया उन्होंने फाइनल मैच में कमाल के कैच भी लपके। ईशान को पूरी कांग्रेस टीम ने शुभकामनाएं दी और भविष्य में ओर अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल