Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड सुलझा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड सुलझा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, आरोपी शरनजीत उर्फ ट्विंकल से .32 बोर पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-कपूरथला पुलिस ने RTI एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की हत्या के मामले को वारदात के कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शरनजीत सिंह उर्फ ट्विंकल निवासी तिलक नगर, जालंधर को हत्या में इस्तेमाल की गई .32 बोर पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है।
  • जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला (IPS) ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लाम गेट, महतपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके सिर में गोली लगी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी आदर्श नगर, जालंधर के रूप में की।
  • पुलिस को घटनास्थल से मृतक की फॉर्च्यूनर गाड़ी (PB 07 BH 0001), एक पंप एक्शन राइफल, .32 बोर पिस्तौल और एक मोबाइल फोन भी मिला। मामले में थाना सतनामपुरा में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
  • एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा (IPS) की निगरानी में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले को ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

*रिश्तेदारी और पैसों के विवाद ने ली जान*

  • जांच में सामने आया कि मृतक सिमरनजीत सिंह और आरोपी शरनजीत सिंह आपस में रिश्तेदार थे। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। शनिवार को दोनों महतपुर इलाके में एक प्लॉट देखने पहुंचे थे, जहां पुराने वित्तीय विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।
  • पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल