Home » Uncategorized » मेक्सिको में फंसे पंजाबी युवक का रोते हुए वीडियो वायरल, हाथ जोड़कर बोला- ‘डंकी रूट से आने की गलती मत करना’ 📢

मेक्सिको में फंसे पंजाबी युवक का रोते हुए वीडियो वायरल, हाथ जोड़कर बोला- ‘डंकी रूट से आने की गलती मत करना’ 📢

Mexico में फंसे Punjabi Youth ने रोते हुए लोगों से Donkey Route के जरिए विदेश जाने की गलती न करने की अपील की। युवक ने एजेंटों के झांसे में आने से बचने की सलाह देते हुए अपने साथ मारपीट होने का दावा किया।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब के एक सिख युवक का Mexico से सामने आया भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक रोते हुए लोगों से हाथ जोड़कर अपील करता नजर आ रहा है कि कोई भी Donkey Route के जरिए Mexico आने की गलती न करे और विदेश भेजने वाले एजेंटों के झांसे में न आए।
  • वीडियो में युवक ने अपना नाम नहीं बताया है। उसने दावा किया कि वह अवैध रास्ते से Mexico पहुंचा था। युवक के मुताबिक, वहां से निकलने की कोशिश करने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई।
  • युवक ने वीडियो में बताया कि उसकी इतनी बुरी तरह पिटाई की गई कि अब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। कमरे में बैठे युवक की हालत देखकर वह काफी भावुक नजर आ रहा है। वह बार-बार अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरे युवाओं को भी सतर्क रहने की सलाह देता दिखाई देता है।

Donkey Route को लेकर युवाओं को चेतावनी

  • युवक लोगों से अपील करता है कि विदेश जाने के लिए अवैध रास्तों का सहारा न लें। उसका कहना है कि एजेंटों के बहकावे में आकर Donkey Route चुनने वाले युवाओं को रास्ते में गंभीर परेशानियों और खतरों का सामना करना पड़ सकता है।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद एक बार फिर विदेश जाने के लिए अवैध रास्तों का इस्तेमाल करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की अपील खास तौर पर उन युवाओं के लिए चेतावनी मानी जा रही है, जो बेहतर भविष्य की तलाश में एजेंटों के माध्यम से विदेश जाने का प्रयास करते हैं।
  • हालांकि, वायरल वीडियो में युवक की पहचान, घटना की सटीक जगह और उसके साथ हुई मारपीट के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह जानकारी वीडियो में युवक द्वारा किए गए दावों पर आधारित है।

ScreenRecording_08-14-2026 09-30-39_1

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल