Punjab Press Club Jalandhar में तेरा आसरा ट्रस्ट के सहयोग और क्लब सदस्य दविंदर सिंह के प्रयासों से स्थापित हुआ नया RO वाटर कूलर, छात्रा सुखजीत कौर ने किया उद्घाटन; अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैणी ने समाजसेवा के ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान।
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-भीषण गर्मी को देखते हुए जालंधर स्थित पंजाब प्रेस क्लब ने राहगीरों, विशेष रूप से छात्राओं, को ठंडे और स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नया आरओ युक्त वाटर कूलर स्थापित किया है। इस नए वाटर कूलर की क्षमता पहले की तुलना में तीन गुना अधिक है।
- यह वाटर कूलर तेरा आसरा ट्रस्ट के संस्थापक बाबा पुपिंदर सिंह (इंग्लैंड निवासी) के आर्थिक सहयोग तथा प्रेस क्लब के सदस्य दविंदर सिंह (जीरोलाइन चैनल) के प्रयासों से स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन छात्रा सुखजीत कौर ने किया।
- इस अवसर पर पंजाब प्रेस क्लब के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैणी ने कहा कि दविंदर सिंह का यह प्रयास क्लब के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के सदस्यों को समाज और क्लब की बेहतरी के लिए ऐसे जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। उन्होंने बाबा पुपिंदर सिंह और दविंदर सिंह का इस सराहनीय पहल के लिए विशेष धन्यवाद भी किया।
- दविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब प्रेस क्लब सभी पत्रकारों को सम्मान और एक साझा मंच प्रदान करता है, इसलिए इसकी प्रगति और जनसेवा के लिए सभी सदस्यों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
- कार्यक्रम में उद्घाटन करने वाली छात्रा सुखजीत कौर ने कहा कि पंजाब प्रेस क्लब आकर इस सेवा कार्य का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस वाटर कूलर से सबसे अधिक लाभ नेहरू गार्डन स्कूल की छात्राओं को मिलेगा।
- इस मौके पर शिव शर्मा, तेजिंदर कौर थिंद, राजेश योगी, सुकरांत सफरी, जतिंदर पाल सिंह, रमेश गाबा, मदन भारद्वाज, अशोक खन्ना, दलवीर सिंह, हरविंदर सिंह फूल, दविंदर शर्मा, सुभाष शर्मा, शिवम सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












