Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर से गुजरात तक गूंजेगा नशामुक्त भारत का संदेश, ADGP MF Farooqui ने दिखाई पंजाब पुलिस की बाइक रैली को हरी झंडी 📢

जालंधर से गुजरात तक गूंजेगा नशामुक्त भारत का संदेश, ADGP MF Farooqui ने दिखाई पंजाब पुलिस की बाइक रैली को हरी झंडी 📢

All India Police Motorcycle Rally में पंजाब पुलिस की 5 बुलेट मोटरसाइकिलों पर 10 सदस्य शामिल, DIG Inderbir Singh भी फ्लैग ऑफ समारोह में रहे मौजूद।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर में पंजाब पुलिस की ऑल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीएपी परिसर स्थित चमन ग्राउंड में आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह में ADGP MF Farooqui, IPS ने रैली को रवाना किया। इस दौरान DIG Inderbir Singh, IPS भी मौजूद रहे। पंजाब पुलिस की इस रैली में पांच बुलेट मोटरसाइकिलों पर 10 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। यह टीम विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी, जहां 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ इसका सफर जुड़ा है। रैली का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाने के साथ-साथ नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। पंजाब पुलिस की यह पहल नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है।

ADGP MF Farooqui का बड़ा संदेश 👆🏻⏏️

जालंधर से गुजरात तक राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर रवाना हुई पंजाब पुलिस की बाइक रैली।👆🏻⏏️

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल