Nurmahal Robbery | दुकान बंद कर घर लौट रहे दंपति को सुनसान जगह पर बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
✍🏻सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-पंजाब के जालंधर जिले के नूरमहल में मंगलवार रात एक कारोबारी दंपति से लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सुनसान इलाके में उनकी एक्टिवा को टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट के बाद आईफोन व नकदी लूटकर फरार हो गए।
- जानकारी के अनुसार, पीड़ित निर्मल सिंह पुत्र शीतल सिंह गांव डल्ला के निवासी हैं। उनकी गांव कोट बादल खान में ‘चांदी स्वीट शॉप’ नाम से मिठाई की दुकान है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद कर एक्टिवा पर घर लौट रहे थे।
- रास्ते में नहर के पास सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। दोनों के सड़क पर गिरते ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और सारा सामान सौंपने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट की, जिसमें निर्मल सिंह के हाथ में चोट आई।
- वारदात के दौरान आरोपी 7,000 रुपये नकद और एक iPhone छीनकर मौके से फरार हो गए।
- घटना के बाद पीड़ित दंपति ने नूरमहल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जल्द गिरफ्तारी और लूटा गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











