Khelan Watan Punjab Dian के तहत 5 सितंबर से शुरू होगा खेल टूर्नामेंट, पंजाब भर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर: पंजाब सरकार की ओर से आयोजित खेलां वतन पंजाब दीयां के तहत खेल मशाल का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहेंद्र भगत और डीसी वरजीत वालिया ने मशाल का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
बताया गया कि 5 सितंबर 2026 से खेल टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जो करीब दो से तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान पंजाब भर के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
समारोह में कैबिनेट मंत्री मोहेंद्र भगत, डीसी वरजीत वालिया, अमरित पाल सिंह, सुरजीत लाल, आकाशदीप सिंह, रवि दारा सहित अन्य खेल अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पंजाब की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











