Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के कचहरी चौक के पास वोडाफोन दफ्तर में आग, 3 गाड़ियों ने पाया काबू 📢

जालंधर के कचहरी चौक के पास वोडाफोन दफ्तर में आग, 3 गाड़ियों ने पाया काबू 📢

Jalandhar Vodafone Office Fire की घटना में शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने तीन गाड़ियों की मदद से आग बुझाई

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: कचहरी चौक के पास स्थित वोडाफोन के दफ्तर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। दफ्तर से धुआं निकलता देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रविवार होने के कारण दफ्तर बंद था, जिसके चलते अंदर कोई मौजूद नहीं था।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। उस समय दफ्तर का शटर बंद था। टीम ने शटर उठाकर अंदर पानी डालना शुरू किया और करीब तीन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया।

प्लास्टिक और लकड़ी के सामान से तेजी से फैली आग

फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को कचहरी चौक के पास वोडाफोन दफ्तर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शटर बंद मिला, जिसे उठाकर अंदर पानी की बौछार की गई। दफ्तर के अंदर प्लास्टिक और लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस और फायर विभाग की ओर से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग से दफ्तर के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

 

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल