Jalandhar Vehicle Theft Case में पहले दो आरोपियों से 3 एक्टिवा बरामद हुई थीं, अब तीसरे आरोपी मनीष कुमार को भी पुलिस ने दबोचा
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो एक्टिवा बरामद की हैं। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की एक्टिवा और दो मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।
- पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को एएसआई जसविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि आकाश और हरमंदीप सिंह उर्फ हरमन (दोनों निवासी शीतल नगर, जालंधर) चोरी की ग्रे रंग की एक्टिवा (PB03AU3659) को बेचने के लिए नकोदर रोड से सिक्का चौक की ओर जा रहे हैं।
- सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से तीन चोरी की एक्टिवा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
*पूछताछ में सामने आया तीसरे आरोपी का नाम*
- पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथी मनीष कुमार पुत्र प्रेम कुमार, निवासी कबीर नगर, डीएवी कॉलेज के पास, जालंधर का नाम उजागर किया। आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मनीष कुमार को भी मामले में नामजद कर लिया।
- इसके बाद पुलिस ने 23 जुलाई को मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो चोरी की एक्टिवा बरामद की गई हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने शहर में और कितनी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











