Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर रूरल पुलिस ने 216 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 📢

जालंधर रूरल पुलिस ने 216 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 📢

Jalandhar Rural Police की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 216 ग्राम हेरोइन बरामद, दोनों आरोपियों पर पहले भी NDPS के मामले दर्ज

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-Jalandhar Rural Police:-जालंधर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर रूरल पुलिस के CIA स्टाफ ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से कुल 216 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई 13 सितंबर को करतारपुर-कपूरथला रोड पर चेकिंग के दौरान की गई। CIA स्टाफ की टीम ने गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसकी पहचान कश्मीर सिंह उर्फ शीरा निवासी हमीरा, कपूरथला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 116 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। इस मामले में थाना करतारपुर में FIR नंबर 191, दिनांक 13 सितंबर 2026, NDPS एक्ट की धाराओं 21-B/61/85 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई 17 सितंबर को लांबड़ा क्षेत्र में की गई। पुलिस के मुताबिक CIA स्टाफ की टीम निज्जरां अड्डा के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बस स्टॉप के पास खड़े एक युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर कथित तौर पर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें 100 ग्राम हेरोइन बरामद होने की बात कही गई। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ बब्बी निवासी गांव लटियांवाल, थाना सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला के रूप में हुई। इस संबंध में थाना लांबड़ा में FIR नंबर 109, दिनांक 17 सितंबर 2026, NDPS एक्ट की धाराओं 21-B/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी नशा तस्करी से जुड़े मामलों में नामजद रह चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जमानत पर बाहर आने के बाद वे कथित तौर पर दोबारा हेरोइन सप्लाई से जुड़ गए। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया में है। रिमांड के दौरान हेरोइन के कथित स्रोत, सप्लाई किए जाने वाले लोगों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक के बारे में पूछताछ की जाएगी पुलिस ने यह भी बताया कि नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित चल-अचल संपत्ति की जांच भी की जाएगी और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल